फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Control Room Live: 8 AM to 2 PM

हाथरस: कंट्रोल रूम लाइव: सुबह आठ बजे से दो बजे तक

Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Control Room Live: 8 AM to 2 PM
हाथरस: कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

21 दिन के लॉकडाउन के तीसरे दिन कंट्रोल रूम नंबर 05722- 227076 पर सुबह 8.40 बजे पहले कॉलर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव सुरंगपुरा में जयपुर से 4 लोगों रात्रि में आ गए हैं और इन्होंने अपना कोई स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया है। लोगों में मिल जुल रहे हैं। इस पर तत्काल तैनात कार्मिकों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि गांव सुरंगपुरा में पहुंच कर इन लोगों स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण कर लौटकर कंट्रोल रूम को बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं। इस फीडबैक को रजिस्टर में दर्ज किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से तीन शिफ्टों में 5-5 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यह कार्मिक प्रत्येक कॉलर की पूरी डिटेल को रजिस्टर में रिकॉर्ड के तौर पर लिखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर कॉलर अपने पड़ोस में अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की सूचनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लाइव डिटेल
पहला कॉलर: सुबह 8.40 बजे-जयपुर से कुछ लोग गांव सुरंगपुरा में स्वास्थ्य चेकअप कराया जाए।
दूसरा कॉलर: सुबह 9.15 बजे-रमनपुर में दो लोग दिल्ली से आए हैं। चेकअप नहीं कराया है।
तीसरा कॉलर: सुबह 9.35 बजे-मेंडू में दिल्ली से आएं हैं,कोरोना संक्रमित लग रहे हैं, स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
चौथा कॉलर: सुबह 9.42 बजे: मेंडू में दिल्ली से देर रात आकर ठहरे हैं। अपने को कमरे बंद कर लिया है। स्वास्थ्य टीम भेज कर चेकअप कराएं।
पांचवा कॉलर: सुबह 9.55 बजे-नगला प्रताप से एक जगह पर एक साथ करीब 20-25 लोग एकत्रित हो गए हैं, पुलिस को भेज दें, ताकि लोग घरों में चले जाएं।
छठवां कॉलर: सुबह 11.50 बजे-पुरदिलनगर में एक कार्यालय खोलकर कुछ फॉर्म भरने के लिए भीड़ लगाई गई है।
सातवां कॉलर: दोपहर 1.20 बजे- एक सरकारी अधिकारी ने कोरोना संक्रमित होने से संबंधित जानकारी मांगी।
आठवां कॉलर: दोपहर 1.25 बजे -- नगला खन्ना में कुछ लोग गुडगांव से आए हैं। उनका स्वास्थ्य चेकअप करा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed