{"_id":"6381105b9a36423cd1357f2d","slug":"hathras-contract-worker-fell-from-pole-due-to-electrocution-condition-critical-hathras-news-ali3055927166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : करंट लगने से ठेका कर्मी खंभे से गिरा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : करंट लगने से ठेका कर्मी खंभे से गिरा, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में बिजली के खंभे पर काम कर रहा ठेका कर्मी करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खरबा निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार पुत्र शिवचरन लाल बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है। शुक्रवार की दोपहर को विजय ठेकेदार के साथ गांव रामपुर में बिजली के खंभे पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा। इस बीच उसे हाई वोल्टेज करंट का झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया।
यह देखकर मौके पर मौजूद साथियों के होश उड़ गए। आनन-फानन विजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद विजय के साथी व परिजन उसे शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए। संवाद