फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Contact the trainees who lost their parents in Corona

हाथरस : कोरोना में माता- पिता गंवाने वाले प्रशिक्षणार्थी करें संपर्क

Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Contact the trainees who lost their parents in Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षणरत 18 वर्ष की उम्र तक के प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाना है। ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जिनके माता तथा पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता पिता में से एक की मृत्यु 01 मार्च, 2020 से पूर्व हो गई थी और दूसरे की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता व पिता दोनों की मृत्यु 01 मार्च, 2020 से पूर्व हो गई थी।
उनके वैध संरक्षक की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो। 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी, जिन्होंने कोविड-19 के कारण माता-पिता में से आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया हो और वर्तमान में जीवित माता या पिता सहित परिवार की आय दो लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो।
विज्ञापन

ऐसे प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ हाथरस में उपस्थित होकर सूचना प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उक्त बातें संस्थान के प्रधानाचार्य ने कही। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed