{"_id":"5e90ab1b8ebc3e6fd5009e07","slug":"hathras-consulting-doctor-for-one-rupee-sitting-at-home-hathras-news-ali231083790","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर बैठे एक रुपये में चिकित्सक से मिलेगा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर बैठे एक रुपये में चिकित्सक से मिलेगा परामर्श
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब महज एक रुपया में सीएससी के माध्यम से बीमारी को लेकर चिकित्सक की राय मिल सकेगी। वीडियो कॉल से कोई भी मरीज एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद से चिकित्सक का परामर्श ले सकता है। शासन स्तर से यह सुविधा सभी सीएससी पर टेली मेडिसिन के नाम से शुरू कर दी गई है।
लॉकडाउन में सरकारी चिकित्सक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज व अन्य इमरजेंसी सेवाओं में जुटे हुए हैं। नर्सिंग होम के अधिकांश चिकित्सक भी वायरस के प्रभाव को लेकर अपने घर बैठे हुए है। इस कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा मिलने में दिक्कत आ रही है। सरकारी स्तर से मरीजों को घर बैठे इलाज की सुविधा दिए जाने के लिए सीएससी के माध्यम से टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई है। इसके लिए मरीज को महज एक रुपया शुल्क जमा करना होगा।
मरीज बड़े चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे। वीडियो कॉल से कोई भी मरीज एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सक से परामर्श ले सकेगा। इसके बाद दवा की लिस्ट भी ईमेल के माध्यम से मरीज को मिलेगी। इस सुविधा के लिए मरीज को एक पहचान पत्र लेकर सीएससी जाना होगा। निर्धारित समयानुसार वीडियो कॉल के माध्यम से मरीज से वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन में चिकित्सकों की काफी समस्याएं सामने आ रही थीं। सरकार ने इसे देखते हुए सभी सीएससी में वीडियो कॉल से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर पहुंच कर इसका लाभ ले सकता है।
-प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक , सीएससी