फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction of incomplete bridge on Aligarh road will be completed at a cost of Rs 3 crore

हाथरस : तीन करोड़ रुपये की लागत से अलीगढ़ रोड पर पूरा होगा अधूरे पुल का निर्माण

Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction of incomplete bridge on Aligarh road will be completed at a cost of Rs 3 crore
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल का अब निर्माण होगा। पुल के निर्माण में तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोनिवि ने पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। जल्द निर्माण शुरू होने के साथ आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के लिए अलग5अलग पुल होंगे। इस पुल का निर्माण पूरा होने से दुर्घटनाओं में भी काफी कमी आएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर एक पुरानी नहर है। किसानों को पानी देने के लिए एक दूसरी नहर का निर्माण किया गया। हालांकि इस नहर में आज तक पानी नहीं आया है। इस नहर पर करोड़ों की लागत से पुल भी तैयार किया गया। जब नहर चालू नहीं हुई तो पुल का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। पूर्व में जिला प्रशासन ने भी इस पुल को चालू करने के लिए शासन को पत्राचार किया। कई साल बाद इस पुल के निर्माण को हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन

शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग हर रोज हजारों की संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। जो पुराना पुल है, इसकी चौड़ाई वाहनों के दबाव के हिसाब से कम है। अब लोनिवि द्वारा इस पुल को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। तीन करोड़ रुपये की लागत से दीवार और पुल को जोड़कर पूरा किया जाएगा। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि यह पुल जल्द पूरा होगा। इस पुल के निर्माण से आने-जाने वाले लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड पर नहर पर जो पुल अधूरा पड़ा है। उसका निर्माण करने की स्वीकृति मिल गई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण पूरा होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। जल्द निर्माण शुरू होगा।
-आनंद कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed