{"_id":"60de09318ebc3ebf2103c0c1","slug":"hathras-construction-of-community-toilet-in-rajpur-in-paper-shown-complete-hathras-news-ali267014561","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राजपुर में कागजों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण दर्शा दिया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राजपुर में कागजों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण दर्शा दिया पूरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने आधा दर्जन से गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान डंडेश्वरी, राजपुर, महमूद नगला ढक, लालपुर सहित अन्य गांवों में पंचायतघरों के निर्माण की स्थिति का अवलोकन किया। गांव डंडेश्वरी में पंचायत घर की स्थिति बेहद दयनीय मिली। वहीं गांव राजपुर में कागजों में सामुदायिक शौचालय को ग्राम पंचायत सचिव द्वारा पूर्ण दिखा दिया गया, जबकि मौके पर कार्य अपूर्ण मिला। डीपीआरओ के निरीक्षण की खबर पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस क्रम में डीपीआरओ ने आधा दर्जन से अधिक गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का भी अवलोकन किया।
ग्राम पंचायत राजपुर में सामुदायिक शौचालय पर निर्माण कार्य को होता देख डीपीआरओ का पारा चढ़ गया, जबकि ग्राम पंचायत सचिव ने विगत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होना कागजों में दर्शा रखा था। इसे लेकर संबंधित सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं गांव डंडेश्वरी में ऑपरेशन कायाकल्प से पंचायत घर में कोई भी कार्य नहीं कराया गया था। इसी क्रम में डीपीआरओ ने भटीकरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि ग्राम पंचायत भटीकरा में सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए लगाए गए कर्मचारी को छह हजार रुपये के स्थान पर महज दो हजार रुपये ही दिए गए हैं।