फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Constitute committees with complete honesty at the sector level

हाथरस: सेक्टर स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ करें कमेटियों का गठन

Sat, 01 Aug 2020 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Constitute committees with complete honesty at the sector level
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा की जिला स्तरीय बैठक नगला उम्मेद बाईपास तिराहा स्थित प्रधान वाटिका में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल सूरज सिंह व अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल महेश चौधरी, बिजेंद्र सिंह विक्रम और अरविंद आदित्य रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने की व संचालन रिंकू यादव ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरा देश व प्रदेश परेशान है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, अपहरण जैसी घटनाओं से जनमानस तंग व आक्रोश में है। ऐसी स्थिति को देखते हुए सभी धर्मों के लोग बसपा के शासन काल को याद कर रहे हैं। 2022 में लोग बसपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं। सेक्टर कमेटी का गठन पूरी ईमानदारी से करें। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

संगठन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथों पर जाकर सेक्टर कमेटी का गठन करें। बैठक में केसी निराला, बीडी सिंह, उमेश चौधरी, दामोदर सिंह, वरुण गौतम, असगर मलिक, रतन लाल वाल्मीकि, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, करन सिंह निमेष, रणवीर सिंह, दलवीर सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, कैलाश कुशवाहा, हरीकिशन दिवाकर, हुकुम सिंह, दिनेश चंद्रा, समर सिंह आजाद, नाहर सिंह सुमन, रिषीपाल बघेल, रणवीर सिंह सेंगर, मथुरा प्रसाद सारस्वत, राहुल यादव, सतीश, राजेश कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed