{"_id":"6016ee268ebc3e33f77a35ab","slug":"hathras-conspiracy-to-throw-the-country-into-violence-under-the-guise-of-farmer-movement-hathras-news-ali2551071188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसान आंदोलन की आड़ में देश को हिंसा में झोंकने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसान आंदोलन की आड़ में देश को हिंसा में झोंकने की साजिश
विज्ञापन
हाथरस : हिंदू जागरण मंच की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हिंदू जागरण मंच और उसके सभी आयामों की संयुक्त बैठक रविवार की दोपहर को मुरसान गेट आर्य समाज पर हुई। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा मंच पर मौजूद रहे।
हिंजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने 26 जनवरी पर दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि इस समय देश में असामाजिक तत्व एवं राष्ट्र विरोधी ताकतें किसान आंदोलन की आड़ में देश को हिंसा की आग में झोंकने पर आमादा हैं। कार्यकर्ताओं को इस प्रकार के लोगों से सावधान रहकर समाज को भी सावधान करना चाहिए, जिससे देश में शांति व्यवस्था बनी रहे।
जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि फरवरी माह का समय सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य के विस्तार में लगाना है। एक महीने के इस अभियान में हिंदू जागरण मंच की इकाइयों को निचले स्तर तक मजबूत बनाना है। वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर ने कहा वीरांगना वाहिनी की भी सभी पदाधिकारी फरवरी माह में वीरांगना वाहिनी की अधिक से अधिक समितियां बनाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी।
विज्ञापन
युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता फरवरी माह में सैकड़ों की संख्या में युवाओं को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी से जोड़ेंगे। संचालन नरेंद्र प्रेमी ने किया। दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, मोरमुकुट वर्मा, रूपेश सिंह, सुनीता वर्मा, चेतन वार्ष्णेय, लोकेश अग्रवाल, मीनाक्षी निषाद, तरुण बघेल, रेखा कश्यप, ललिता गौतम, सुनील चौहान, आकाश चौधरी, शिवम सोलंकी आदि मौजूद थे।