फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Connection of five thousand tubewell holders can be cut

हाथरस: पांच हजार नलकूपधारकों का कट सकता है कनेक्शन

Fri, 24 Apr 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Connection of five thousand tubewell holders can be cut
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा अब बकायेदारों से सख्ती से निपटने के मूड में नजर आ रहा है। जिन किसानों ने ओटीएस पंजीकरण नहीं कराया है और सिंचाई के लिए नलकूप चला रहे हैं, ऐसे पांच हजार नलकूपों के कनेक्शन जल्दी काटे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग को बकाया राशि हाथ नहीं लगी है। बीते दिनों शासन स्तर से ओटीएस योजना का क्रियान्वयन किया गया था, जिसमें निगम के अफसरों ने 14,000 नलकूप बकायेदारों के पंजीयन का लक्ष्य रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी मात्र आठ हजार किसानों ने ही बकाया राशि जमा करने के लिए ओटीएस में पंजीयन कराया है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच हजार बकायेदार ऐसे हैं, जो बार-बार कहने के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे बकायेदारों की बिजली महकमा जल्द कनेक्शन काटने की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि अप्रैल के अंत तक बकाया हासिल किया जा सके। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है करीब पांच हजार नलकूप उपभोक्ता है ऐसे हैं जिन्होंने ओटीएस में पंजीयन नहीं कराया है और वह बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। उनके जल्दी कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed