{"_id":"62ead10e80fe717d7641f938","slug":"hathras-connecting-women-and-girls-to-the-stream-of-development-hathras-news-ali2974502169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिलाओं एवं बालिकाओं को जोड़े विकास की धारा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिलाओं एवं बालिकाओं को जोड़े विकास की धारा से
विज्ञापन
तहसील सदर में बैठक लेती राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
तहसील सदर सभागार कक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में जागरुकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सदस्य ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। हम सभी को मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करना है।
राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर पहुंचाने एवं विकास की धारा से पिछड़े हुए लोगों को अंगुली पकड़कर विकास पथ पर लाने के लिए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हमें समस्त पात्रों को रोजगार प्रशिक्षण, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आदि दिए जाने पर विशेष बल देना चाहिए।
महिलाओं से संबंधित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित विश्व स्तनपान सप्ताह, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, माहवारी स्वच्छता आदि के विषय में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय जिसमें 550 सीटों के सापेक्ष 537 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष विधवा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर इत्यादि के विषय में जानकारी प्रदान की।