फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen to support people in their area

हाथरस : अपने क्षेत्र में लोगों का सहयोग करें कांग्रेसी

Sun, 16 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen to support people in their area
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने रविवार को कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। अध्यक्षता किशन गौतम ने की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी प्रत्याशियों के साथ क्रमवार चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटने के निर्देश दिए। प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा कि आज पार्टी के कार्यों से ज्यादा इस आपदा काल में प्रत्येक प्रत्याशी को एवं पदाधिकारी को अपने क्षेत्रों में लोगों की मदद करने का काम करना है। अधिक से अधिक लोगों के टीके लगे।
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों को जरूरत पर ऑक्सीजन दवा और इलाज मिले, इसके लिए हमें प्रयासरत रहना है। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा की जिला कांग्रेस कमेटी पोस्टर जारी कर रही है। इसके तहत वह प्लाज्मा दान करने की अपील करेगी। ऐसे महादानियों को जिला कांग्रेस कमेटी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन साथियों को प्लाज्मा की जरूरत है या जो साथी प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं, वह हमारे मोबाइल नंबर 9456034 846 एवं 9997903104 पर संपर्क कर सकते हैं। जिन्होंने प्लाज्मा दान किया है, उनका नाम सम्मान की सूची में शामिल किया जाएगा। जो होम आइसोलेशन में हैं, कांग्रेस की ओर से उनको नि:शुल्क चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए डॉ. अनिल चौधरी 9415607530 और डॉ. विनोद पाठक का मोबाइल नंबर 9259037918 जारी किया गया है। इन नंबरों पर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है। बैठक में मनोज उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, सुदामा गुप्ता, डॉक्टर गौरव कश्यप, बृजेश देवी, जितेंद्र गौतम, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed