फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen staged a sit-in protest at the increased rates of petrol and diesel

हाथरस: पेट्रोल, डीजल के बढ़े रेट पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen staged a sit-in protest at the increased rates of petrol and diesel
हाथरस: तहसील प​​रसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते रेटों के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट ने की और संचालन सत्य प्रकाश राजा रंगीला ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मुकेश धनगर रहे। वहां राष्ट्रपति के नाम ओसी कलक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में कमी नहीं करेगी, तब तक पूरी कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी। आज पूरा जिला समस्याओं से जूझ रहा है। बिजली के बिल बेतहाशा बढ़कर आ रहे हैं। शासन-प्रशासन की जनविरोधी नीति ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। एक जुलाई से चारों तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन होगा। चार जुलाई को हाथरस के सातों ब्लॉकों पर विरोध प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जनमानस के हित की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस ने सदैव संघर्ष किया है और करती रहेगी। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम एवं सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर पाराशर ने कहा हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है और हम संघर्ष लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, नावेद खान, जितेंद्र गौतम, अनुज शर्मा, दिनेश चौधरी, काजल चौधरी, हसीन खान, प्रदीप जादौन, धीरेश दीक्षित, इमरान खान, संतोष शर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, रतन सिंह दिवाकर, अनुज कुमार संत, योगेश कुमार ओके, आरके राजू, ललतेश गुप्ता, अविनाश पचौरी, राधेश्याम अग्निहोत्री, गिरिराज सिंह गहलोत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
हाथरस। इधर, पेट्रोल और डीजल में मूल्यवृद्धि के विरोध में जिला युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में तहसील सदर में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता शशांक पचौरी ने की और संचालन आदित्य शर्मा ने किया। वहां राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम रामजी मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि जब वर्तमान में भाजपा की सरकार नेतृत्व विहीन हो गई है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश की हालत बदतर होती जा रही है। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, संजीव आंधीवाल, रामप्रकाश सारस्वत, सुरेश चंद्र शर्मा, विवेक उपाध्याय, विशाल शर्मा, उदयराज उपाध्याय, हरीशंकर शर्मा, मोहित कुमार, योगेंद्र सिंह, पवन दिवाकर, रुपेश साहिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed