फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen protest against black marketing of DAP

Hathras: डीएपी की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Thu, 24 Nov 2022 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 11:43 PM IST
सार

किसानों की समस्याओं को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
Hathras: Congressmen protest against black marketing of DAP
धरने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएपी खाद की कालाबाजारी की वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि लगातार इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित कि प्रदेश के किसानों के लिए रवि की फसल के लिए आवश्यक खाद उर्वरक डीएपी की भारी कमी है। किसान यूरिया और डीएपी के लिए लाइनों में लग रहा है। सरकारी से अधिक दाम में लेने के लिए मजबूर है। यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। यदि शीघ्र शासन प्रशासन ने किसानों के हित का ध्यान न दिया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी। संचालन कुलदीप कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


धरने में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एडवोकेट, पं. ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश चंद्र पचौरी, जितेंद्र गौतम, मुन्नालाल शर्मा, विपिन कुमार अग्निहोत्री, आमना बेगम, चौधरी ऊदल सिंह, गिर्राज सिंह गहलोत, भोला पंडित, मोहम्मद तौसीफ, आसिफ, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह, कपिल नरूला, सुल्ताना बेगम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed