{"_id":"625476944c8f495ac1554d97","slug":"hathras-congressmen-arrived-to-deposit-food-items-and-vegetables-in-the-bank-hathras-news-ali28906818","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खाद्य सामग्री और सब्जियों को बैंक में जमा कराने पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खाद्य सामग्री और सब्जियों को बैंक में जमा कराने पहुंचे कांग्रेसी
विज्ञापन
हाथरस : महंगाई को लेकर बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेसियों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में महंगाई का विरोध किया। कांग्रेसी सब्जी व खाद्य सामग्री को लेकर इंडियन ओवरसीज बैंक पहुंच गए और वहां नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। वहां इन कांग्रेसियोें ने बैंक कर्मियों से खाद्य सामग्री व सब्जियों को बैंक में जमा करने की मांग की। हालांकि कांग्रेसी वहां प्रदर्शन करने के बाद इस सामग्री व सब्जियों को लेकर लौट आए।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से सिलिंडर दूर होता जा रहा है। खाद्य सामग्री की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। मुख्यमंत्री का बुलडोजर महंगाई हटाने का काम क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों के साथ भी गलत व्यवहार किया जा रहा है। यह वास्तव में निंदनीय है। इंडियन ओवरसीज बैंक पहुंचे कांग्रेसी वहां से लौट आए।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का कहना था कि बैंककर्मी खुद महंगाई के परेशान थे और वह इस बात को लेकर आंदोलित हैं कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। प्रदर्शन में अविनाशचंद्र पचौरी, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, रोशनलाल वर्मा, विपिन कुमार अग्निहोत्री, आकाश सिंह पौरुष, चौ. राजेंद्र उपाध्याय, लाखन सिंह, कपिल नरूला, हरीशंकर वर्मा, संजू शर्मा, विष्णु कुमार, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल, संजय कप्तान, मोहम्मद तौसीफ, चौ. ऊदल सिंह आदि थे। संवाद