{"_id":"62b9ecb81bce2971410ae71f","slug":"hathras-congress-protested-against-agneepath-sadabad-news-ali294828689","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीएम शिव सिंह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद कुशवाह। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सेना में भर्ती के नए मॉडल अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मथुरा प्रसाद ने ज्ञापन के जरिये मांग की गई है कि अग्निपथ योजना को वापस किया जाए। इस तरह की योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस योजना के विरोध में सैकड़ों युवा आत्महत्या कर चुके हैं। युवा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
इसलिए युवाओं के हित में इसे तत्काल रोका जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मथुरा प्रसाद, जैनुद्दीन, महेश चंद्र, जुगेंद्र सिंह, रामकिशन, नीरज शर्मा, प्रेम सिंह, दिनेश चौधरी, बंटी कुमार, संतोष, रविंद्र कुमार, केशव, जितेंद्र गौतम आदि शामिल है।