फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Condition of Navipur-Vibhav Nagar road worsens, difficult to walk

हाथरस : नवीपुर-विभव नगर मार्ग की हालत बदतर, चलना-फिरना दूभर

Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Condition of Navipur-Vibhav Nagar road worsens, difficult to walk
हाथरस : नवीपुर-विभव नगर मार्ग की बदतर हालत। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई साल गुजरने के बाद भी नवीपुर-विभव नगर मार्ग की हालत बदतर है। इस मार्ग से करीब 15 गांवों के लिए आवागमन होता है। यह मार्ग बाईपास पर तीन जगह से जुड़ा हुआ है। शहर का लिंक रोड भी कहा जाता है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों ने आज तक इस मार्ग की सुधि नहीं ली है। इस मार्ग पर अतिक्रमण का भी बोलबाला है। इस कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के नवीपुर-विभवनगर मार्ग का पूर्व में विधायक निधि से निर्माण होना था। इस मार्ग पर ठेकेदार ने काम की शुरुआत कर दी। कुछ लोगों ने इस मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण ठेकेदार काम को छोड़कर चला गया। नतीजा, कई साल बाद भी मार्ग बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग की हालत गांव के कच्चे रास्तों से भी बदतर है। कई बार लोगों ने सरकारी मशीनरी से मार्ग के निर्माण की मांग की, लेकिन हालात जस के तस हैं। संवाद
विज्ञापन

इस मार्ग पर ये हैं गांव
नवीपुर, विभवनगर, नगला धन सिंह, नहर्रोई, कुंवरपुर, नगला लच्छी, नगला बांस, भूतपुर रंगपुरा, कोटा, कपूरा के अलावा आगरा अलीगढ़ व मथुरा की दूरी भी इस मार्ग से लोग तय करते हैं। इतना व्यस्त मार्ग होने के बाद भी इस मार्ग की हालत बदहाल है। इस कारण लोगों को सालों से मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग की हालत गांव से भी बदतर है। इस मार्ग से हर रोज कई गांवों के लोग सफर करते हैं। इस मार्ग के निर्माण पर जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक का ध्यान नहीं है। निर्माण हो जाए तो काफी राहत मिलेगी।
- विष्णु पवार, राहगीर
शहर को बाईपास से जोड़ने में नवीपुर विभव नगर मार्ग लिंक रोड का काम करता है। इसके बाद भी इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। पैदल चलना भी मुश्किल है। अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग का निर्माण कराया जाए।
-प्रवीण कौशिक, राहगीर
वोट मांगते वक्त तो सब लोग वादे करते हैं, लेकिन उसके बाद इस मार्ग की तरफ किसी ने पलटकर नहीं देखा है। इस समस्या को अमर उजाला ने कई बार उठाया, लेकिन आज तक किसी को कानों पर जूं नहीं रेंगी है।
-महेश दीक्षित, राहगीर
नवीपुर-विभवगनर मार्ग से हर रोज करीब 15 गांवों के लोग सफर करते हैं। इस मार्ग की हालत बहुत ही खराब है। मार्ग कच्चा है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को वाहन में नुकसान का भी डर सताता है।

-रतनप्रकाश उपाध्याय, राहगीर
नवीपुर-विभवनगर मार्ग का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि मार्ग बदहाल हालत में है तो इस मार्ग के निर्माण के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
-राजवीर दिलेर सांसद
नवीपुर-विभव नगर मार्ग के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इस मार्ग के निर्माण के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनता को राहत मिल सके।
-अंजुला माहौर, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed