फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras condition after the rain

Hathras Weather: कभी रिमझिम तो कभी तेज, लगातार हो रही बारिश से हाथरस शहर में तापमान गिरा और जलभराव बढ़ा

Thu, 09 Jul 2026 12:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश बुधवार देर शाम तक लगातार जारी रही। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। लगभग 75 मिलीमीटर तक बारिश हुई। बुधवार दोपहर दो बजे तक 50 एमएम बारिश हो चुकी थी।

विज्ञापन
Hathras condition after the rain
हाथरस में बारिश के बाद जलभराव में मस्ती करते बच्चे और युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 7 जुलाई की आधी रात से शुरू हुई बारिश 8 जुलाई देर रात तक जारी रही, जिससे भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज के अनुसार 14 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान घटकर 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को छाता और बरसाती का सहारा लेना पड़ा। कई निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। दूध, ब्रेड और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति विलंब से हुई। ग्राहकों की संख्या कम रहने से कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बारिश से कोतवाली परिसर, चामड़ गेट, मोहनगंज, कंचन नगर, रमनपुर, भट्टावाली गली, गड्डा वाला मोहल्ला, गणेशगंज, मेंडू गेट, सीयल सहित कई क्षेत्रों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।निचले इलाकों में घरों और दुकानों के सामने तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 मिलीमीटर बारिश हुई, किसानों की मुस्कान लौटी
मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश बुधवार देर शाम तक लगातार जारी रही। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। लगभग 75 मिलीमीटर तक बारिश हुई। बुधवार दोपहर दो बजे तक 50 एमएम बारिश हो चुकी थी। लगातार हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है। धान की रोपाई कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनका सिंचाई का खर्च कम हो रहा है।

Hathras condition after the rain
कोतवाली सदर में गंदे पान से जाते फरियादी, गड्ढेश्वर महादेव मंदिर वाली गली का हाल - फोटो : संवाद

सहपऊ में दो ट्रांसफॉर्मर फुंके
सहपऊ में मंगलवार रात की बारिश से कोतवाली के पास 400 केवीए और नगला सुखराम में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे मोहल्ला ओझियाना, बजरिया, धोबियाना, नगला सुखराम और नगला बादाम के निवासी अंधेरे में रहे। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी हुई। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ट्रांसफॉर्मर पुराने थे और बिजली के प्रभाव से फुंके। बृहस्पतिवार शाम तक इन्हें बदल दिया जाएगा। 


बारिश से सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों ने झेली परेशानी
सहपऊ कस्बे में मंगलवार रात हुई हल्की बारिश ने नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। वार्ड संख्या-9 में नालों की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। कहीं-कहीं तो एक से दो फीट तक पानी भर गया था।
कस्बे से मानिकपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित मोहल्ला अहेरियाना और नई बस्ती की सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं।

स्थानीय निवासी सोमेश शर्मा, प्रवीण वर्मा, सावित्री देवी, मंजू देवी का कहना है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। सार्वजनिक शौचालय के सामने भी पानी भर जाने से सुबह शौच के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि सफाई कर्मियों को बेचकर नाले की सफाई कराई जाएगी। 

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से बढ़ी परेशानी
सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। बारिश ने मौसम तो सुहाना बना दिया, लेकिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। कई मोहल्लों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई और विद्युत खंभों में करंट उतरने की आशंका के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

नगर की सुभाष गली में बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए और गंदा पानी सड़कों पर भर गया। इसी गली में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। बारिश का असर नगर के आनंद नगर, मुरसान रोड, राजनगर नई बस्ती, कूपा गली, गौतम नगर सहित कई क्षेत्रों में भी देखने को मिला। सब्जी मंडी में बारिश का पानी दुकानों के भीतर घुस गया। जयंती भाई मार्ग पर जलभराव के कारण आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के गांव मढ़नई में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। ईओ विकास जैन ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम कराए जा रहे हैं।

बारिश में विद्युत पोलों से दूरी बनाए रखें : जेई
सादाबाद में लगातार बारिश के कारण मुकेरखाना, चामड़ वाला मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में विद्युत पोलों में करंट उतरने की स्थिति बन गई। सुरक्षा के दृष्टि से विभाग ने करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) अजय कुमार ने लोगों से कहा है कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, टूटे तारों और विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

सड़क निर्माण में बारिश ने बढ़ाई दुकानदारों की परेशानी
मुरसान कस्बा में मथुरा-बरेली मार्ग पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित पैंठ रेलवे फाटक से मोहल्ला किला तक नगर पंचायत द्वारा सीसी सड़क बनाई जा रही है। मंगलवार रात से बुधवार तक हुई लगातार बारिश के कारण खुदाई वाले हिस्से में पानी भर गया है। इसके कारण दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने कीचड़ जमा होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि जल्द ही सीसी सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को होने वाली असुविधा से राहत दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed