{"_id":"5f36daa38ebc3e3ca40a0b9f","slug":"hathras-compressor-filled-air-in-fragile-limb-laborer-died-during-treatment-hathras-news-ali2412383196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाजुक अंग में कंप्रेसर से भरी हवा, उपचार के दौरान मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाजुक अंग में कंप्रेसर से भरी हवा, उपचार के दौरान मजदूर की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक फैक्टरी कर्मचारी ने अपने सहकर्मी के नाजुक अंग में एयर प्रेशर पाइप से हवा भर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आठ अगस्त को हुई इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने एक नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि सलेमपुर चौकी क्षेत्र में आठ अगस्त को सुबह 10 बजे एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर राजेश के नाजुक अंग में उसके ही साथ काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने मजाक में कंप्रेशर से हवा भर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
बृहस्पतिवार को राजेश ने दम तोड़ दिया था। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। अब उसकी पत्नी ने जितेंद्र पुत्र रमेशचंद्र निवासी सूसामई थाना हसायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है।