फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complete survey in three days by making 70 teams

हाथरस : 70 टीमें बनाकर तीन दिन में पूरा करें सर्वे

Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Complete survey in three days by making 70 teams
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सोमवार को जिले के सभी उपजिलाधिकारी, नगर पालिका के ईओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए कि निगरानी समिति की 27 टीमों को बढ़ाकर 70 करें और सर्वे का कार्य तीन दिन के भीतर पूरा करें। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह को कहा कि वह उपजिलाधिकारियों को मेडिसिन की एक-एक हजार किट व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को 1000 मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। किटों के वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने उपजिलाधिकारियों को जनपद में सक्रिय निगरानी समितियों के साथ प्रतिदिन बैठक करते हुए फोटोग्राफ्स सहित सूचना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाए। सर्वे के दौरान जिन व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है, उनका नाम, पिता का नाम, पता, क्रियाशील मोबाइल नंबर सहित सूची में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

जनपद में संचालित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को किए जा रहे कॉल का सत्यापन करने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायतों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जन सामान्य को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए आईसीसीसी पर करें संपर्क
बैठक में बताया गया जिले में संचालित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में सहायता के लिए इन नंबरों 05722-227076, 227041, 227042, 227043, 227044 , 227045, 227046, 227047, 227048 तथा 227049 पर संपर्क कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सादाबाद रजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सासनी राज कुमार सिंह यादव, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट विजय शर्मा, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट विपिन कुमार शिवहरे, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed