{"_id":"61ddd1b34afdb8511853c31f","slug":"hathras-complain-to-the-app-on-violation-of-the-code-of-conduct-hathras-news-ali28287630","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आचार संहिता के उल्लंघन पर एप से करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आचार संहिता के उल्लंघन पर एप से करें शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिविजिल एप पर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन या मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने संबंधी फोटो व विजुअल अपलोड कर सकता है। इस शिकायत पर प्रशासन की ओर से निर्धारित समय में कार्रवाई की जाएगी। इस एप को मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान को लेकर मतदाताओं के लिए सिविजिल एप शुरू किया है। इस एप को प्रत्येक मतदाता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। इस एप में शुरुआत में मतदाता को अपनी जीपीएस से लोकेशन देनी होगी। जो 2 मीटर से 20 मीटर तक की भी सही लोकेशन बताएगा। यह एप जहां हम खड़े हैं, उस विधानसभा की सीमा भी बताएगा।
एप में मतदाता एक से लेकर 10 फोटो व 2 मिनट का विजुअल अपलोड कर सकेगा। सिविजिल एप में शिकायत अपलोड होने के बाद यह संदेश सीधे फ्लाइंग टीम को फॉरवर्ड हो जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के जरिये शिकायत के निस्तारण व करवाई की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
- एप में कही भी मतदाताओं के लिए धनराशि, उपहार, मदिरा का वितरण हो रहा हो, बिना मंजूरी के वाहन चुनाव में लगे हो, बिना मंजूरी के बैनर पोस्टर आदि से संबंधित शिकायत की जा सकेगी। अपलोड करने वाले नागरिक को संबंधित प्रकरण में करवाई की जानकारी दी जाएगी। - रमेश रंजन, डीएम