फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Committee asked for documents from many departments for investigation of rice mill

हाथरस : कमेटी ने चावल मिल की जांच के लिए कई विभागों से मांगे दस्तावेज

Fri, 30 Sep 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:25 PM IST
सार

जांच के लिए कमेटी ने बिजली विभाग, उद्योग विभाग, वाणिज्य कर, मंडी समिति सहित अन्य विभागों से चावल मिल से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। वहीं आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रकरण में चावल मिल संचालक के खिलाफ कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hathras: Committee asked for documents from many departments for investigation of rice mill

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सासनी क्षेत्र के अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड चावल मिल से 24 हजार बोरे चावल की बरामदगी के मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी (डीएम) ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच के लिए कमेटी ने बिजली विभाग, उद्योग विभाग, वाणिज्य कर, मंडी समिति सहित अन्य विभागों से चावल मिल से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। इस आधार पर जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सासनी क्षेत्र के अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड चावल मिल से 24 हजार बोरे चावल बरामद किए गए थे। इस चावल को सरकारी राशन का बताया जा रहा है। इस आधार पर प्रशासन की टीम ने चावल मिल को सीज करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

वहीं आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रकरण में चावल मिल संचालक के खिलाफ कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में डीएम रमेश रंजन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। डीएम ने इस जांचकमेटी में एडीएम राजस्व व वित्त बसंत अग्रवाल, एसडीएम सासनी अंजली गंगवार व डीएसओ ध्रुवराज यादव को नामित किया है। अब मिल के बारे में पहलुओं से जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी ने विद्युत विभाग, वाणिज्य कर विभाग, उद्योग विभाग व मंडी समिति सहित अन्य संबंधित विभागों को मिल से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इन दस्तावेजों के आने बाद अग्रिम जांच शुरू हो सकेगी। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed