फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Commissioner sought report of irregularities in housing construction

हाथरस : आवास निर्माण में अनियमितता की आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Commissioner sought report of irregularities in housing construction
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण में मिलीं अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई के बारे में शासन ने रिपोर्ट तलब की है। शासन के निर्देश पर परियोजना निदेशक (पीडी) ने सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से इस संबंध में की गई विभागीय कार्रवाई की बारे में जानकारी मांगी है।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराई जाती है। हर वर्ष शासन की ओर से पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत लक्ष्य का तय किया जाता है। इसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन कर उन्हें धनराशि मुहैया कराई जाती है। यह धनराशि लाभार्थियों को तीन किस्त में दी जाती है। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से आवास निर्माण के तीन चरणों के फोटोग्राफ पर जीओ टैगिंग की जाती है।
विज्ञापन

आवास निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की भी रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस मामले में आयुक्त ग्राम्य विकास ने परियोजना निदेशक (पीडी) से आवास निर्माण में हुई अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed