फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Commercial tax levied fine from four vehicles

हाथरस : वाणिज्य कर सचल दल ने चार गाड़ियों से वसूला जुर्माना

Tue, 12 Jan 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Commercial tax levied fine from four vehicles
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने मंगलवार को चार गाड़ियों से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला। वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त राजीव यादव के निर्देशन में मंगलवार को टीम ने एक ही बिल पर दोबारा सीमेंट लेकर जा रही गाड़ी को चेक किया। इस पर सचल दल द्वारा 90 हजार रुपये का जुर्माना किया।
इसके अलावा राजस्थान से हरिद्वार मार्बल लेकर जा रही गाड़ी के कागजातों में कम मार्बल अंकित थी। गाड़ी में अधिक मार्बल लदा हुआ था। उस पर 61 हजार रुपये का जुर्माना किया। एक गाड़ी विज्ञापन संबंधी बोर्ड लेकर राजस्थान से जिले में आई। इसके कागजातों में खामी पाई गई। इस पर 29 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा हरी मिर्च की एक गाड़ी में कागजों से ज्यादा हरी मिर्च लदी थी। कुल मिलाकर चारों वाहनों पर दो लाख चार हजार रुपये का जुर्माना किया गया। सहायक आयुक्त राजीव यादव का कहना है कि कुल चार वाहनों को चेक किया गया। खामियां मिलने पर दो लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed