{"_id":"63ade8dee54add39731146d0","slug":"hathras-college-operators-running-for-lucknow-for-examination-center-hathras-news-ali307990116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : परीक्षा केंद्र के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रहे कॉलेज संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : परीक्षा केंद्र के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रहे कॉलेज संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के बाद अब कुछ विद्यालयों के संचालक शासन स्तर पर सिफारिश के लिए दौड़ लगा रहे हैं, ताकि उनका कॉलेज परीक्षा केंद्र बन जाए। जिला परीक्षा समिति ने 100 परीक्षा केंद्रों पर अपनी मंजूरी की मोहर लगाकर शासन को भेज दी है।
वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में 51 हजार से अधिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे लेकर जिले में 89 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी गई थी। इस पर आईं आपत्तियों के बाद अब जिले में परीक्षा समिति द्वारा 100 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्र संचालकों को सभी सुविधाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
दूसरी ओर ऐसे कॉलेज संचालक, जिनके स्कूलों को जिला परीक्षा समिति ने परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है, अब वह इलाहाबाद और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। वह किसी भी हालत में अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की चाह में लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि जिला स्तर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जा चुकी है। अब कोई परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर से नहीं बढ़ेगा। यह अलग बात है कि शासन स्तर से केंद्रों पर कुछ विचार किया जा सके। संवाद