फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CMO knows the condition of services at health centers

हाथरस : सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना सेवाओं का हाल

Thu, 24 Nov 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CMO knows the condition of services at health centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। खामियों को दूर करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान के निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकर्ण सिंह प्रशिक्षण में बताए गए। डॉ. ऋचा कालरा, चिकित्साधिकारी 18 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। यहां डेंटल कक्ष की डेंटल चेयर की लाइट खराब बताई गई। सीएमओ ने उसे ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी को सीएल रजिस्टर बनाने के निर्देश देकरर उसे सही तरह से मेंटेन करने के निर्देश दिए गए। बीपीएम को आदेशित किया गया कि वह एक सप्ताह के अंदर ब्लॉक मुरसान के तहत आने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, उपकेंद्र एवं सीएचओ की फाइल बनाकर तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि डॉ. ऋचा कालरा, चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। अगले आदेश तक माह नवंबर 2022 के वेतन आहरण पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हतीसा में निरीक्षण के समय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एएनएम रोली उपस्थित मिलीं।

जानकारी करने पर बताया गया कि सीएचओ लक्ष्मी छुट्टी पर हैं। निरीक्षण के समय सेंटर पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। श़ौचालय की हालत भी सही नहीं पाई गई। अनुपस्थित सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पटाखास में निरीक्षण के समय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ सौरभ सिंह, एएनएम मीनाक्षी, संगिनी दाकक्षी उपस्थित मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed