{"_id":"5fdba23a8ebc3e3d5028bfa9","slug":"hathras-clerk-and-eo-s-video-viral-on-social-media-eo-told-fake-hathras-news-ali251394785","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सोशल मीडिया पर लिपिक और ईओ का वीडियो वायरल, ईओ ने बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सोशल मीडिया पर लिपिक और ईओ का वीडियो वायरल, ईओ ने बताया फर्जी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सोशल मीडिया पर नगर पंचायत पुरदिलनगर के एक लिपिक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नगर पंचायत के उक्त निलंबित लिपिक व ईओ के बीच बातचीत होती दिखाई गई है।
सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दोनों के मध्य लाइट और खंभा लगाने की बात हो रही है और कमीशन आदि की बात की जा रही है। वहीं, पुरदिलनगर नगर पंचायत की ईओ रमा दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उस वीडियो को फर्जी बताया है, जो कि बुधवार की दोपहर सोशल मीडिया पर डाला गया था।
वीडियो में बात कर रहे मंगेश शर्मा निलंबित चल रहे हैं। वीडियो एडिट की गई है। यह कृत्य उनकी व नगर पंचायत पुरदिलनगर की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया ह़ै। इस वीडियो का उनसे कुछ लेना देना नहीं है।