फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cleaning and widening of several culverts during lockdown period

हाथरस: लॉकडाउन की अवधि में कई पुलियाओं की सफाई व चौड़ीकरण का हुआ कार्य

Sun, 17 May 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cleaning and widening of several culverts during lockdown period
हाथरस: मशानी मंदिर वाली पुलिया का निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी में लॉकडाउन की अवधि का नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा उपयोग करते हुए नगर क्षेत्र की जलभराव संबंधी वर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण कराया गया। इस दौरान मसानी मंदिर की पुलिया में से होकर रेलवे लाइन के नीचे से होकर गणेश गंज में जाने वाले नाले की सफाई कराई और पुलिया का चौड़ीकरण कराया।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा बताया गया कि रमनपुर, श्रीनगर, नवल नगर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या थी। इस क्षेत्र का ड्रेनेज मसानी मंदिर की पुलिया में से होकर रेलवे लाइन के नीचे से होता हुआ गणेशगंज नाले में जाकर मिलता था। रेलवे द्वारा इस पुलिया की कभी सफाई नहीं हुई। इस क्षेत्र का ड्रेनेज एक छोटी पाइप के माध्यम से गणेशगंज के नाले में जा रहा था और पूरा लोड नहीं ले पा रहा था। इस कारण जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा आपदा को अवसर मानते हुए 45 दिन में दिन रात कार्य करने के पश्चात मसानी मंदिर में पुलिया का चौड़ीकरण कराया गया और रेलवे की नीचे की पुलिया को पूर्ण रूप से पहली बार भी साफ कराया गया। रेलवे द्वारा भी इस लॉकडाउन अवधि में पूर्ण सहयोग किया गया। वहीं जामा मस्जिद चौराहे से किला गेट की ओर पुलिया भी नीची हो जाने के कारण जलभराव था। नयागंज, सादाबाद गेट, सीयल मोड़, हलवाई खाना आदि की पुलिया भी यातायात के कारण नहीं बन पा रही थी। इस लॉकडाउन की अवधि का प्रयोग करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा इन सभी समस्याओं को स्थायी निराकरण के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed