{"_id":"5f53d3308ebc3e36c22aed1d","slug":"hathras-clash-with-miscreants-in-school-for-stealing-hathras-news-ali2430615195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: स्कूल में चोरी के लिए घुसे बदमाशों की चौकीदार से भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: स्कूल में चोरी के लिए घुसे बदमाशों की चौकीदार से भिड़ंत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक स्कूल में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों की चौकीदार से भिड़ंत हो गई। इस पर बदमाश अपना मोबाइल फोन छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
शहर में आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक के पीछे एसआरबी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की रात्रि में बदमाश घुस आए। बदमाशों ने स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर वहां से लैपटॉप, रुपये अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने इस दौरान कैमरा बंद कर वहां से एलसीडी, डीबीआर, इन्वर्टर और बैटरी भी खोल ली। बदमाश इस सारे सामान को बांधकर ले जा रहे थे कि इस दौरान स्कूल का चौकीदार वहां आ गया। उसकी भिड़ंत बदमाशों से हो गई। एक बदमाश को चौकीदार ने पकड़ लिया और दूसरा वहां से खाली हाथ भाग गया।
इस दौरान दूसरे बदमाश ने भी अपना हाथ छुड़ा लिया और वह भी वहां से भाग गया। खींचतान में बदमाश का मोबाइल फोन वहीं गिर गया। शोर मचने पर स्कूल के प्रबंधक व अन्य लोग वहां आ गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। विद्यालय के प्रबंधक एपी सिंह ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। पुलिस मोबाइल फोन के सहारे बदमाशों को तलाश कर रही है। कुछ लोग हिरासत में भी ले लिए हैं।