फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Church illuminated with lights on Christmas, message of sharing happiness

हाथरस: क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाए चर्च, दिया खुशियां बांटने का संदेश

Thu, 26 Dec 2019 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Church illuminated with lights on Christmas, message of sharing happiness
हाथरस: क्रिसमस के मौके पर संत फांसिस स्कूल में सजाई गई झांकी। - फोटो : HATHRAS
रोशनी से जगमगाए चर्च, दिया खुशियां बांटने का संदेश
विज्ञापन

शहर में रही क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम, चर्चों में हुईं प्रार्थना सभाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को क्रिसमस का खास मौका था। रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए चर्च में खुशियां बांटने की होड़ मची थी। सभी एक-दूसरे को गले लगा गिफ्ट भेंटकर मौके को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस कोशिश से ही क्रिसमस की खुशियों में चार चांद लग थे। शहर के चर्चों में प्रेम और खुशी बांटने के संदेश दिए गए। गिफ्ट गैलरियों में भी खासी भीड़ रही। सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं का दौर चला। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ।
बच्चों ने सेंटा क्लॉज मौज मस्ती की। बच्चों को उपहार भेंट किए गए। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के उत्साह के बीच सभी एक-दूसरे को गले लगाकर मैरी क्रिसमस कहा। इस मौके पर सेंट मार्क चर्च में मिठाई वितरित की गई। गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पादरी दिनेश सहाय ने पवित्र बाइबिल के उपदेश पढ़कर सुनाए और कहा कि दुनिया के उद्धार के लिए पृथ्वी पर प्रभु यीशु का आगमन हुआ है। प्रभु भोज का भी यीशु के अनुयायियों ने लिया। चर्च को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों और मोमबती आदि से सजाया गया। लोग प्रभु यीशु के जन्म की खुशी बांटने में लगे थे। शहर में जगह जगह क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

संत फ्रांसिस स्कूल में हुआ कार्यक्रम
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित संत फ्रांसिस इंटर कालेज में क्रिसमस डे के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राबर्ट वर्गीस ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस डे के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई और केक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट गैलरी, होटल, रेस्टोेरेंट में रही भीड़
क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन को लेकर शहर के कोमल कांपलेक्स, कमला बाजार आदि गिफ्ट गैलरियों में लोगों ने खूब खरीदारी की। शहर के होटल, रेस्टोरेंट भी काफी करीने से सजाए गए और वहां भी इस त्योहार को लेकर धूम रही। वहीं सोशल मीडिया सुबह से शाम तक बधाइ व शुभकामनाओं का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed