फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Choudhary Sahib did good to the farmers of the whole country by ending the zamindari

हाथरस : जमींदारी खत्म कर चौधरी साहब ने पूरे देश के किसानों का भला किया

Fri, 24 Dec 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Choudhary Sahib did good to the farmers of the whole country by ending the zamindari
सादाबाद के चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ में आहुतियां देते पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी औ - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को सादाबाद में उत्साह के साथ मनाई गई। मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ किया गया, जिसमें सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सहभागिता कर आहुतियां दी।
पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। यदि वे प्रधानमंत्री ना बनते तो इस देश का किसान और मजदूर का बेटा कभी विधान सभा, पार्लियामेंट का सदस्य तक नहीं बनता। जिला पंचायत सदस्य और रालोद नेता गुड्डू चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी का खात्मा करके किसान व मजदूर का ही नहीं बल्कि पूरे देश का भला किया था।
विज्ञापन

युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसान व मजदूरों के लिए संघर्ष करने में बीता। रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान मजदूरों के उत्थान की अलख जगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि आज कुछ मौका परस्त चौधरी साहब का गुणगान कर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। रालोद नेता विनोद चौधरी उर्फ गुड्डू और भूरा पहलवान के अलावा अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।

मौके पर जिपं सदस्य सुआ पहलवान, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, बहादुर सिंह एडवोकेट, ईशान चौधरी, दीपू चौधरी, भूरा पहलवान, लल्लन शर्मा, सचिन पचहरा, इरफान मालिक, कर्मवीर सिंह, उम्मेद प्रधान, सुनहरीलाल, राजवीर सिंह आर्य, अशोक कुमार, सरोज सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed