{"_id":"6165cbd98ebc3e056874dc05","slug":"hathras-choudhary-jayant-will-roar-in-sadabad-today-stage-and-pandal-ready-sadabad-news-ali275579157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज सादाबाद मे गरजेंगे चौधरी जयंत, मंच और पंडाल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज सादाबाद मे गरजेंगे चौधरी जयंत, मंच और पंडाल तैयार
विज्ञापन
जयंत की सभा के लिए छाबी मियां बाग में बनाए गए हैलीपेड, जनसभा स्थल पर बनाए गए विशाल पांडाल का जायजा ?
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
राष्ट्रीय लोकदल के आशीर्वाद पथ अभियान के तहत 13 अक्तूबर को नगर के छाबी मियां के बाग में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में जिले से ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग सहभागिता करेंगे।
स्थानीय रालोद पदाधिकारियों का दावा है कि जनसभा में 50 हजार से भी अधिक लोग जुटेंगे। मंगलवार को रालोद पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल पर तैयार किए गए विशाल पंडाल, हैलीपैड और मंच का जायजा लिया। देर रात तक जनसभा की तैयारियों को अंजाम दिया गया।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और बृज क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के अलावा पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी, किसान नेता गिरेंद्र चौधरी, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां, जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने बताया कि जयंत चौधरी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सादाबाद में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
वह हेलीकॉप्टर से सादाबाद पहुंचेंगे। हैलीपैड से जनसभा स्थल तक उन्हें कार द्वारा लाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जनसभा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क में दिनरात एक किए हैं। बताया कि जनसभा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है।
तीन विशाल मंच तैयार किए गए हैं। आईटी टीम व मीडिया व जनता के बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। जनसभा पूर्ण रूप से अनुशासित होगी। जनसभा में गायक रागिनी कलाकार नरदेव बेनीवाल व अन्य कलाकार भी आएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में दिनोंदिन बढ़ रहे अत्याचार, महंगाई, अपराधों से प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। देश का अन्नदाता दुखी और परेशान हैं। अब इस सबका जवाब देने का वक्त आ गया है। सभी रालोद पदाधिकारियों ने हाथरस जिले की जनता से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, बॉबी चौधरी, प्रशांत चौधरी एडवोकेट, राजेश चौधरी, ईशान चौधरी, धर्मवीर सिंह चौहान, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, कर्मवीर सिंह छोटे, कलौदी, सूरजपाल सिंह, इरफान मलिक आदि थे।