{"_id":"610d7e768ebc3eaa086c1fdf","slug":"hathras-children-will-show-skills-in-kaun-banega-motivational-boys-competition-hathras-news-ali2700571130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कौन बनेगा प्रेरक बालक प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कौन बनेगा प्रेरक बालक प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
हाथरस। प्रेरणा लक्ष्य एवं दक्षदाताओं पर आधारित मिशन प्रेरणा के तहत ‘कौन बनेगा प्रेरक बालक’ प्रतियोगिता होगी। इसके तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले बालक को प्रेरक बालक का खिताब किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से आठवीं तक के बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे शामिल होंगे।
कोरोना महामारी के कारण विद्यालयों के बंद होने से बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ा है, जिससे बच्चों के पढ़ने के स्तर में काफी गिरावट आई है। शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने, मन की स्थिति को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा के प्रवाह को बनाए रखने, रोचकता जारी रखने के उद्देश्य से गुणवत्ता प्रकोष्ठ हाथरस द्वारा ई पाठशाला को और प्रभावी बनाने और बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कौन बनेगा प्रेरक प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही हैं। संवाद
10 को होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
हाथरस। गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाइन क्विज का आयोजन 10 अगस्त को होगा, जिसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित व हमारा परिवेश से दक्षता आधारित 40 प्रश्न होंगे। उच्च प्राथमिक स्तर में छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विषय व विज्ञान विषय पर दक्षता आधारित 50 प्रश्न होंगे। संवाद
विज्ञापन
व्हाटस एप ग्रुप में डाला जाएगा ऑनलाइन परीक्षा का लिंक
हाथरस। कौन बनेगा प्रेरक बालक ऑनलाइन परीक्षा का लिंक जिले के सभी व्हाट्स एप ग्रुपों में भेजा जाएगा, ताकि लिंक के माध्यम से कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल हो सकें। संवाद
शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, अभिभावकों की अहम भूमिका
हाथरस। ऑनलाइन होने वाली प्रतियोगिता में बच्चों को उनके विद्यालय के शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और अभिभावक अपने मोबाइल फोन से अपने विद्यालय के छात्रों को परीक्षा में शामिल करा सकते हैं। संवाद
परीक्षा के तीन दिन बाद घोषित होगा परिणाम
हाथरस। ऑनलाइन परीक्षा के लिए दिया गया लिंक तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। तीन दिन बाद परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रेरक बालक घोषित किया जाएगा। संवाद
प्रेरक बालकों की संकुल स्तर पर बनेगी मेरिट
हाथरस। प्रेरक बालकों की संकुल स्तर पर मेरिट बनेगी, जिसमें पांच प्राइमरी और पांच जूनियर स्तर के बच्चों का चयन अगले राउंड के लिए किया जाएगा। इस प्रकार जिलेभर के 65 संकुलों से 325 प्राथमिक और 325 उच्च प्राथमिक कुल 650 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन सभी चयनित बच्चों में से बीईओ, एसआरजी, एआरपी एवं संकुल शिक्षक गूगल मीट के माध्यम से साक्षात्कार द्वारा प्रत्येक संकुल पर दो-दो बच्चों का चयन करेंगे। संवाद
चयनित 130 विद्यार्थियों की होगी दूसरी प्रतियोगिता
हाथरस। गूगल फार्म के माध्यम से ही दूसरी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विकास खंड से तीन प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों का चयन होगा। इनमें से फिर से विकास खंड स्तर पर एक-एक बालक का चयन होगा। इस प्रकार चयनित 16 बच्चों का परीक्षण जनपदीय टीम द्वारा किया जाएगा। संवाद
अंत में विजयी विद्यार्थी बैठेंगे हॉट सीट पर
हाथरस। हॉट सीट पर सबसे पहले प्रश्न का उत्तर देने वाले बच्चे बैठेंगे। इन्हें क्विज आधारित गेम खिलाया जाएगा। इसमें कुल 15 प्रश्न होंगे, जिनमें पांच प्रश्न भाषा, पांच प्रश्न गणितीय और पांच प्रश्न सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को चार लाइफ लाइन प्रदान की जाएंगी। पहली फोन ए फ्रेंड, दूसरी एक्सपर्ट एडवाइज, तीसरी 50-50, चौथी फ्लिफ द प्रश्न। संवाद
कौन बनेगा प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त को ऑनलाइन होगा। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता को परखना है।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस