{"_id":"61818b80d9c3b531b96fce93","slug":"hathras-children-showed-talent-in-lamp-decoration-and-poster-making-sadabad-news-ali277329330","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दीप सज्जा व पोस्टर मेकिंग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दीप सज्जा व पोस्टर मेकिंग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संत वनमालिदास शास्त्री पब्लिक स्कूल में हुई दीप सज्जा प्रतियोगिता में सजे दीपों को प्रदर्शित कर
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सुभाष गली स्थित श्री वनमालीदास शास्त्री पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शिक्षिका भावना गौतम के निर्देशन में हुईं। शिक्षिका पूनम खान ने कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए द फेस्टिव क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें बच्चों से महाभारत और रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
शिक्षिका वैशाली जिंदल ने कक्षा चार के बच्चों के मध्य दीया डेकोरेशन, शिक्षिका राबिया खान ने कक्षा पांच के बच्चों के लिए पेपर लीफ तोस, शिक्षक पवन चौधरी ने कक्षा छह के बच्चों के लिए क्राफ्ट मेकिंग, शिक्षिका कंचन वार्ष्णेय ने कक्षा सात के बच्चों के लिए इको फ्रेंडली दिवाली पोस्टर मेकिंग, शिक्षक फरमान अली ने कक्षा आठ के बच्चों के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छह और सात की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई।
प्रबंधक देवेंद्र गोयल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के कार्य को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर शिक्षक कौशल फौजदार, सुरभि गोस्वामी, स्वाति गर्ग, सोनल गोयल, भावन गौतम आदि का योगदान रहा।