फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chief constable's body was cremated with state honors

हाथरस : मुख्य आरक्षी के शव का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)गांव नगला सेवा निवासी मुख्य आरक्षी संजीत कुमार (35 वर्ष) पुत्र जुगेंद्र सिंह की मौत बुधवार की सुबह मेरठ में सड़क हादसे में हो गई थी। बुधवार की देर रात को ही गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मेरठ पुलिस लाइन से आई पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

विज्ञापन
Hathras: Chief constable's body was cremated with state honors
हाथरस : मृतक मुख्य आरक्षी को सलामी देती मेरठ से आई पुलिस की टुकड़ी। संवाद - फोटो : SHAPHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

गांव नगला सेवा निवासी मुख्य आरक्षी संजीत कुमार (35 वर्ष) पुत्र जुगेंद्र सिंह की मौत बुधवार की सुबह मेरठ में सड़क हादसे में हो गई थी। बुधवार की देर रात को ही गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मेरठ पुलिस लाइन से आई पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। संजीत के 14 वर्षीय पुत्र मनीष ने जब उनको मुखाग्नि दी तो श्मशान में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
बुधवार की शाम को मेरठ से शव आने पर उनके निवासी पर हजारों की भीड़ लग गई। अंतिम संस्कार से पहले वहां मौजूद लोगों ने उनके शव पर पुष्प एवं माला पहना कर उनको अंतिम प्रणाम किया। स्थानीय पुलिस से भी इलाका इंचार्ज एसआई ओमबाबू एवं उनके साथ हमराहों ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
विज्ञापन

संजीत के पिता ने बताया कि वह डेढ़ माह पूर्व ही गांव से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए हुए थे। वह पहले गाजियाबाद जिले में तैनात थे। एक माह पूर्व ही उनकी मेरठ में तैनाती हुई थी। वह इस समय मेरठ के कंकरखेड़ा थाने की पीआरवी वैन 112 पर तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में ही रहते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्र मनीष (14) तथा पुत्री साक्षी (12) को रोते बिलखते छोड़ा है। बुजुर्ग माता-पिता और छोटे भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। संजीत तीन भाई थे। सबसे छोटा भाई भी पीएसी में तैनात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed