फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HaThras: Chickens will not come from outside in 23 poultry centers of the district

हाथरस : जिले के 23 मुर्गी पालन केंद्रों में बाहर से नहीं आएंगी मुर्गियां

Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
HaThras: Chickens will not come from outside in 23 poultry centers of the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई प्रदेशों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिला प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। जिले में पंजीकृत 23 मुर्गी पालन केंद्रों पर वर्तमान में बाहर से मुर्गियां नहीं आएंगी। हर रोज अफसर इन मुर्गी पालन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो उसकी बरेली में जांच कराई जाएगी। वन विभाग, पशु चिकित्सा और अन्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बर्ड फ्लू पर काबू पाने का प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। इससे सावधान रहने के लिए शासन से अलर्ट जारी किया गया है। जिले में इसके लिए मार्ग निर्देश भी जारी हो गए हैं। जिले में करीब 23 मुर्गी पालन केंद्र हैं। इन पर हर रोज बड़े पैमाने पर मुर्गियों की आवक होती है। अब अफसरों ने इन फार्मों के संचालकों से साफ शब्दों में कहा है कि वर्तमान में बाहर से मुर्गियों को न मंगवाएं। इन फार्म का अधिकारी हर रोज हाल परखेंगे।
विज्ञापन

कोई पक्षी मिला मृत तो तत्काल दें सूचना, होगी जांच
हाथरस। यदि जिले के वन क्षेत्रों व फार्म में कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को देनी होगी। विभाग के अधिकारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पक्षी को जांच के लिए बरेली भेजेंगे। उसके बाद पक्षियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करेें लोग
मृत पक्षी की सूचना तत्काल वन विभाग व कंट्रोल रूम में दें। अच्छी तरह पकाए गए अंडे व कुक्कुट से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है। कुक्कुट पक्षियों के पालने के स्थान, फार्म के आसपास जैव सुरक्षा साफ, सुरक्षा के साथ डिस्टेंशन का पूरी तरह पालन करें। पक्षियों को हैंडल करने के बाद एंटी सेफ्टी लोशन से अच्छी तरह हाथ धोएं। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवाएं खाएं।
क्या न करें
मृत पक्षी को छुएं नहीं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की सूचना प्राप्त हो, उसके आसपास भ्रमण न करें। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से बचें। उनको हाथों से दाना खिलाने से बचें। जहां प्रवासी पक्षियों का आवागमन हो, वहां वन विभाग इन पक्षियों की सूची बनाए।

जिले में करीब 23 पंजीकृत मुर्गी पालन केंद्र हैं। इन सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान में बाहर से मुर्गियां न मंगवाएं। यदि कहीं मृत पक्षी मिले तो तत्काल इसकी सूचना दें। उसें छुएं नहीं। मृत पक्षी को जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जाएगा। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
-एमके शुक्ला डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed