फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: cheating two youths who came to withdraw money from the bank cheated Rs 80700

हाथरस: बैंक से पैसे निकालने आए दो युवकों को झांसा देकर ठगे 80700 रुपये

Thu, 06 Feb 2020 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: cheating two youths who came to withdraw money from the bank cheated Rs 80700
हाथरस: सादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैक की शाखा पर महिला व उसके बेटे से ठगी की जानकारी लेती पुलिस? - फोटो : HATHRAS
बैंक से पैसे निकालने आए दो युवकों से 80,700 रुपये ठगे
विज्ञापन

सादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से बुधवार को पैसे निकालने आए दो युवकों से झांसा देकर शातिर ठगों ने 80 हजार 700 रुपये ठग लिए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। ठगों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाल रही है।
जलेसर रोड जैनगढ़ी निवासी वृद्धा पवित्रा देवी पत्नी अजयपाल सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र को साथ लेकर पंजाब बैंक से रुपये निकालने पहुंची। यहां से उसने 50 हजार रुपये निकाले और अपने बेटे धर्मेंद्र को संभालकर रखने के लिए दे दिए। इस बीच धर्मेंद्र को यहां पर दो शातिर बदमाश मिले, जिन्होंने रुपये जमा करने की पर्ची भरने की बात करते हुए इन युवकों को बातों में फंसा लिया और धर्मेंद्र से 50 हजार रुपये ले लिए और बदले में उसके हाथ में 1.50 लाख रुपये बताकर रुमाल में लिपटी हुई कागजों की गड्डी दे दी।
विज्ञापन

बदमाश जैसे ही थोड़ा आगे बढ़े तो धर्मेंद्र ने रुमाल को खोलकर देखा, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने पलटकर देखा तो बदमाश रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। उन्हें काफी तलाशा गया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। इस बीच यहां पर नगला कुंवरजी निवासी नितिन कुमार पुत्र वीरी सिंह आया और उसने खुद की जेब से 31,700 रुपये गायब होने की बात कही। वह अपने दुकान मालिक के रुपये बैंक से निकालने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ठगी का शिकार हुए दोनों लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे थे। अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दो लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। घटना की सही जानकारी करने के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed