फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Charged with setting fire on an old enmity

हाथरस: पुरानी रंजिश को लेकर आग लगाकर मारने का लगाया आरोप

Mon, 02 Nov 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Charged with setting fire on an old enmity
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुटीपुरी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह करीब चार बजे अपने ही परिवार के लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी मौके पर पहुंच गए। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
घायल रामप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी खुटीपुरी ब्राह्मणान (मुरसान) के परिवार वालों ने बताया कि उनका झगड़ा उनके परिवार के लोगों से पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इन लोगों ने पहले भी परिवार की एक महिला की हत्या कर दी थी। दोनों परिवारों के घर भी अगल-बगल ही बने हैं। यह रंजिश घायल व्यक्ति के पक्ष की महिला की हत्या के बाद से शुरू हुई है। रामप्रकाश के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार और रविवार की देर रात को आरोपी पक्ष के लोग घर पर आए और रामप्रकाश पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे मकान के पास रखी करब में भी आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन घायल रामप्रकाश को हाथरस अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायल रामप्रकाश को डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी भी मौके पर पहुंच गए। मामला गंभीर होने की वजह से सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति के आग से झुलसने की सूचना मिली थी। वह मौके पर गए थे। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed