फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Charge sheet has not yet been filed in four thousand cases

हाथरस: चार हजार मामलों में अभी तक दाखिल नहीं किया आरोपपत्र

Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Charge sheet has not yet been filed in four thousand cases
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए हर जिले में बिजली थाना तो खोल दिया। बिजली थाने में अब तक करीब चार हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी अभी तक बिजली थाने के कर्मियों ने अभी तक इन मामलों में चार्जशीट नहीं लगाई है। इस कारण बिजली महकमे का लाखों रुपये का शमन शुल्क का भुगतान फंसा हुआ है। अधीक्षण अभियंता ने इस स्थित से डीवीवीएनएल की एमडी और एसपी विजिलेंस को अवगत कराया है। इस मामले में बिजली थाने के कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि शहर में 40 प्रतिशत और देहात में करीब 60 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए खोला गया थाना भी बिजली चोरी करने वालों में डर पैदा नहीं कर सका है, क्योंकि चार हजार से अधिक मामले दर्ज होने के बाद भी आज तक बिजली थाने के कर्मचारियों ने इन मामलों में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

इस कारण बिजली महकमे का अच्छा-खासा बकाया बिजली चोरी करने वालों पर फंसा हुआ है। बिजली थाने के कर्मियों की हीलाहवाली की शिकायत अब आला अफसरों तक पहुंच गई है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि बिजली थाने के कर्मियों द्वारा चार्जशीट लगाने में हीलाहवाली बरती गई है। इस मामले में निगम की एमडी और एसपी विजिलेंस को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed