फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Changed weather increased the suffering of eye patients

हाथरस : बदले मौसम ने बढ़ाई नेत्र रोगियों की तकलीफ

Tue, 13 Dec 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Changed weather increased the suffering of eye patients
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में आए बदलाव से जिला अस्पताल में नेत्र रोग सहित अन्य रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। इनमें सबसे अधिक मरीज आंख में पानी गिरने और लाली की दिक्कत से परेशान हैं। ओपीडी में ऐसे मरीज रोज पहुंच रहे हैं।
दिवाली के बाद लोग प्रदूषण बढ़ने से परेशान थे और अब प्रदूषण कम हुआ तो ठंड में भी इजाफा हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को आंखों की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में दो दिन से नेत्र रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है। रोजाना करीब 400 से अधिक मरीज आंखों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-जुकाम की शिकायत बढ़ गई है। मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को अब ठंड से बचाना जरूरी है। वायरल बुखार वाले मरीज भी आ रहे हैं। आंखों के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। मोतियाबिंद के मरीज भी बढ़ गए हैं। ठंड के मौसम में आंख से पानी आने की शिकायत अधिक रहती है। मरीजों को परीक्षण के बाद परामर्श और उपचार दिया जा रहा है।

-नीरव शर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी
आंख को धूल और धुआं से बचाएं
नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बताया कि मरीज घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें। आंख को भी ठंड, धुआं, धूल आदि से बचाएं। अधिक उम्र के मरीजों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। सर्दी-जुकाम की समस्या का असर भी आंखों पर पड़ता है। सर्दी लगने पर आंखें लाल रहना और आंसू आना आम समस्या है।
एलर्जी के लक्षण
- आंख में खुजली होना
- आंख से पानी आना
- आंख करकराना
- आंखें लाल होना
- आंख में कीचड़ आना
-------
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- धूल मिट्टी से आंख का बचाव रखें
- धूल मिट्टी वाले स्थान पर काम करते समय काले चश्मे का प्रयोग करें
- विशेषज्ञ डॉक्टर की राय के बिना आंख में कोई दवा न डालें
- अनावश्यक रूप से अधिक रोशनी और धूल भरे स्थानों पर न जाएं
- समय से उपचार में लापरवाही आंख की रोशनी खो सकती है
------
मेरी आंख में दर्द हो रहा है। यह समस्या ठंड के कारण कुछ ज्यादा बढ़ गई है। आंख दिखाने आई हूं। यहां पर काफी भीड़ है।
-रिजवाना, नेत्र रोगी
-------
आंख में दर्द और पानी आने की समस्या है। कई दिन से परेशान हूं, आज दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आई हूं।
-भागवती, नेत्र रोगी
------
मेरी आंख में दर्द होता है। उसकी जांच कराकर दवा लेने आई हूं। भीड़ अधिक होने कारण नंबर देर में आ रहा है।
-प्रीति, नेत्र रोगी।
------
मेरी आंख से पानी आता है। दर्द की भी समस्या है। डॉक्टर साहब को आंख दिखाने आई हूं, ताकि मेरी परेशानी दूर हो सके।
-जमीला, नेत्र रोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed