{"_id":"626c29dbb0ed1c6c593c105d","slug":"hathras-challans-deducted-for-more-than-five-dozen-vehicles-three-closed-hathras-news-ali290428782","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान, तीन किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान, तीन किए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्कूलों वाहनों के खिलाफ शासन के निर्देश पर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। इस क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन चौधरी लालाराम ने हाथरस शहर, सासनी, सिकंदराराऊ में चेकिंग की। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए। तीन स्कूली वाहनों को बंद किया। वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के खत्म होने के बाद स्कूलों में बच्चों का आना शुरू हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन से लगातार निगरानी की जा रही है। 22 अप्रैल से वाहनों की जांच का अभियान जारी है। इस क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन चौ. लालाराम ने शहर ईको गाड़ी को थाना हाथरस गेट में बंद कराया। सासनी व सिकंदराराऊ में दो वाहनों को बंद कराया। 60 वाहनों के चालान काटे। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। संवाद