{"_id":"61d88babc8f9131bc716324c","slug":"hathras-certificate-of-vaccination-to-all-the-personnel-involved-in-the-election-hathras-news-ali282578331","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव में लगने वाले सभी कार्मिकों को देना टीकाकरण का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव में लगने वाले सभी कार्मिकों को देना टीकाकरण का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिला प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों से चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कार्मिकों का टीकाकरण प्रमाणपत्र लिया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में तैैनात होने वाले कार्मिकों को दोनों खुराक लगवाकर प्रमाण पत्र भी देना होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में लगने वाले सभी कार्मिकों को टीके की दोनों खुराक लगवाना जरूरी होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से कोरोना रोधी टीका लगने के संबंध में प्रमाणपत्र मांगा है।
सभी कार्मिकों को टीके की दोनों खुराक लगवाकर इस आशय का प्रमाण पत्र विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्वाचन कार्यालय को देना होगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जो भी कार्मिक टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र नहीं देगा तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद