{"_id":"62b75732dfe3025119236447","slug":"hathras-caught-two-pickpockets-from-different-places-sadabad-news-ali2946981106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलग-अलग जगहों से दो जेबकतरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलग-अलग जगहों से दो जेबकतरों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
पुलिस ने शनिवार को कस्बा के अलग-अलग इलाकों से दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। ये दोनों मोबाइल चोरी और जेब से रुपये साफ करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले शनिवार को ही सीएचसी में दवा लेने गए एक तीमारदार की जेब से 30 हजार रुपये पार किए थे।
शनिवार को सीएचसी में एक युवक परिवार की महिला को दवा दिलाने लाया था। चिकित्सक ने युवक को जांच के लिए भेजा था। एक शातिर उसके पीछे लग गया और उसकी जेब में रखे तीस हजार रुपये पार कर दिए। इस दौरान युवक को सीएचसी स्टाफ ने पहचान लिया।
शनिवार को एक अन्य व्यक्ति की जेब से 1000 पार करने के दौरान उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सीएचसी से एक रुपये की पर्ची कटाकर घुस जाता है। यहां आकर इस तरह के घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन
इधर, बीते दिनों एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। उक्त युवक उसी मोबाइल फोन और उसी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया चला रहा था। शनिवार को व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के बाद उसकी पहचान कर ली गई। फोन मालिक ने पहुंच कर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद