फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Caught attempting theft at former chairman's house, police left

हाथरस : पूर्व चेयरमैन के घर पर चोरी का प्रयास करते पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Caught attempting theft at former chairman's house, police left
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला किशन स्थिति पूर्व चेयरमैन व इत्र व्यापारी गिरीशचंद्र शर्मा के घर में चोरी का प्रयास किया गया। चोरी का शक उनके घर में स्थापित बीएसएनएल कार्यालय के एक कर्मचारी पर जताया जा रहा है। दूसरे कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि बाद में बीएसएनएल अधिकारियों के कहने पर उसको छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष इस संबंध में एसपी से शिकायत करने की बात कह रहा है।
गिरीशचंद्र शर्मा अपने साले के पुत्र के पुत्र के मुंडन संस्कार होने के कारण सपरिवार गंगाघाट कछला गए थे। उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर बीएसएनएल का कार्यालय स्थापित है। बीएसएनएल कार्यालय पर वर्तमान में दो कर्मचारी रहते हैं। बीएसएनएल कार्यालय पर रहने वाले एक कर्मचारी को ताले की चाभी का मिलान कर चोरी का प्रयास करते हुए दूसरे कर्मचारी ने देख लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पूर्व चेयरमैन के पुत्र सोनू पाठक ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को दी। इस कर्मी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शिकायत सोनू पाठक का कहना है कि वह इसकी शिकायत एसपी से करेंगे। भविष्य में अगर उनके घर में कोई भी घटना होती है तो इसके लिए बीएसएनएल के एसडीओ व कोतवाली पुलिस जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed