फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cash and jewelery worth lakhs stolen from retired administrative officer's closed house

हाथरस : रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cash and jewelery worth lakhs stolen from retired administrative officer's closed house
हाथरस : रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी महेशचंद्र अग्रवाल अपने मकान में चोरी के बाद बिखरे हुए सामान क? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे में लगातार दूसरे दिन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बे की एलआईसी गली में एक बंद मकान को चोरों ने खंगाला डाला। चोर एक सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान से लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी महेशचंद्र अग्रवाल का कस्बे की एलआईसी गली में मकान है। पिछले करीब एक माह से उनकी पत्नी का नोएडा में इलाज चल रहा है, लिहाजा घर पर कोई नहीं था, मकान से ताला लगा हुआ था। शुक्रवार की रात को चोरों ने मुख्य दरवाजे के गेट का कुंदा काटकर मकान में प्रवेश कर लिया और पूरे घर को खंगाल डाला।
विज्ञापन

दोनों कमरों में रखी अलमारी, बक्सों को अस्त व्यस्त कर दिया। सूचना पर जब महेशचंद्र अग्रवाल दोपहर को अपने घर पहुंचे तो घर में पड़े अस्त व्यस्त सामान को देखकर उनके होश उड़ गए। महेशचंद्र अग्रवाल के मुताबिक, उनके मकान से चोर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये के सोने चांदी के गहने पार कर ले गए। घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed