फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed for uproar in nursing home

हाथरस : नर्सिंग होम में हंगामे के मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 05 May 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed for uproar in nursing home
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के शांति नर्सिग होम हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नर्सिंग होम के ओटी इंचार्ज पंकज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।
पंकज का कहना है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे शामिनी दीक्षित पत्नी मनीष दीक्षित निवासी महादेव कॉलोनी मेंडू रोड को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम को पति, देवर औैर ससुर डॉक्टर दीपिका शर्मा पर जबरन नॉर्मल डिलीवरी करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर डॉक्टर व अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता कर दी। शोर शराब सुनकर आई स्टाफ नर्स के साथ मरीज के तीमारदारों ने खींचतान कर दी।
विज्ञापन

डॉक्टर के चेंबर में घुसकर अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाने लगे। पंकज का आरोप है कि महिला के देवर ने अस्पताल की स्टाफ नर्स का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता की। स्टाफ के बाकी लोग आ गए और स्टाफ नर्स को बचा लिया। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ जगदीश चंद ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed