फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against two shopkeepers and one beauty parlor operator

हाथरस : दो दुकानदारों व एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 09 May 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against two shopkeepers and one beauty parlor operator
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो दुकानदारों व एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह तीनों रामलीला मैदान के निकट दुकान खोलकर कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे।
कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे है और दुकानें खोल रहे हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। कोतवाली पुलिस शनिवार को जब बाजार में गश्त पर थी तो पुलिस ने देखा कि कुछ दुकानदार दुकान खोले हुए हैं। इसमें पुलिस ने रामलीला मैदान के निकट श्री कोटा कपूरा मां रेडीमेड दुकान के संचालक प्रशांत पुत्र जयकिशन निवासी विद्यापति नगर, आराध्य न्यू फैशन कलेक्शन के संचालक दीपक पुत्र शंकरलाल निवासी बंगाली गली अपनी दुकान खोलकर बैठे थे और ग्राहक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुलिस को देखकर यह वहां से भाग गए। इसी तरह रामलीला मैदान के निकट स्थित निशा ब्यूटी पार्लर की संचालिका निशा पत्नी सुरेंद्र प्रताप महिलाओं का मेकअप कर रही थी। पुलिस के मुताबिक पुलिस को देखकर वह भी वहां से छिप गई। इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed