फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against three for murder of young man

हाथरस: युवक की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against three for murder of young man
हाथरस: सीधामई में फायरिंग के दौरान घायल युवक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सीधामई में बृहस्पतिवार की रात को हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के घायल भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बृहस्पतिवार की रात को गांव सीधामई में प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव सीधामई के राजवीर सिंह के नलकूप पर बनी कोठरी के सामने नल पर शराब पीने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने मृतक के भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार को गांव में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक राहुल के घायल भाई उमेश पुत्र धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे राहुल को गांव सीधामई निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लेखराज अहेरिया उसके घर पर आकर उसके बड़े भाई राहुल कुमार को बुलाकर खेत पर पहुंचा। रोहित पुत्र लायक सिंह, रिंकू पुत्र गंगा सिंह राजवीर सिंह के खेत पर बने नलकूप की कोठरी के सामने नल पर शराब पी रहे थे। तभी वह और अजय पुत्र स्व. बहादुर सिंह अपने खेत पर गए हुए थे। उस समय इन सभी लोगों में आपस में कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश ने रिपोर्ट में कहा है कि उसके भाई राहुल से रोहित कह रहा था कि गोली मार दूंगा। इसी दौरान रोहित ने राहुल को गोली मार दी। उसके भाई राहुल को गांव के ही रोहित के साथ रहने वाले प्रदीप और रिंकू ने पकड़ रखा था। घटना के दौरान वह और अजय भी मौके पर पहुंचे तो इन लोगों ने उसको भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह बाएं कंधे पर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में राहुल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed