{"_id":"6116b9998ebc3edfb473cc47","slug":"hathras-car-riding-miscreants-looted-a-bag-full-of-money-on-the-strength-of-a-gun-hathras-news-ali270661476","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्तल व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्तल व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला लूटा
विज्ञापन
हाथरस : लूट का शिकार यतीश सारस्वत। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलेसर हाथरस रोड स्थित पवरा भोपतपुर के निकट शुक्रवार की शाम को बदमाशों ने शहर के पत्तल व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी से रुपयों का थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाका के बुर्ज वाला कुंआ निवासी हाल निवासी इगलास अड्डा यतीश सारस्वत उर्फ मूला दोना-पत्तल के व्यापारी हैं। रूई की मंडी में बैनीराम श्रीकृष्ण के नाम से इनकी पत्तल-दोना की फर्म है। शुक्रवार को यतीश सारस्वत बाइक से जलेसर तगादा करने के लिए गए थे। शाम को लौटते वक्त जलेसर रोड पवरा भोपतपुर के निकट कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवाया और फिर कार में से दो बदमाश निकलकर उनके पास पहुंचे।
बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और दूसरे बदमाश ने उनके थैले को छीन लिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। थैले में करीब एक लाख रुपये रखे हुए थे। इन्हें बदमाश लूट ले गए। एसएचओ हाथरस जंक्शन को इस मामले की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। संवाद