फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car hit people sitting in front of house, five injured

हाथरस : कार ने घर के सामने बैठे लोगों को मारी टक्कर, पांच घायल

Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car hit people sitting in front of house, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव गुरसौटी में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे एक परिवार के लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में मां बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस मामले में कार चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है।
शुक्रवार की रात गांव गुरसौटी में सुरेश चंद के परिवारीजन घर के बाहर बैठकर रिश्तेदार के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने परिवार के कई लोगों को रौंद दिया। कार की टक्कर से सीमा देवी पत्नी सुरेश चंद, राहुल पुत्र सुरेश चंद, वर्षा व बूंदी पुत्री सुरेश चंद, रिश्तेदार रामकिशन पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला तासी घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस मामले में राहुल पुत्र सुरेश चंद निवासी गुरसौटी द्वारा यूपी 86 एस 6868 के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed