फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car crushed municipal employees engaged in manhole construction work, condition critical

हाथरस: मेनहॉल निर्माण के काम में लगे नगर पालिका कर्मियों को कार ने रौंदा, हालत गंभीर

Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Car crushed municipal employees engaged in manhole construction work, condition critical
हाथरस: घायल नगर पालिका कर्मियों का हाल जानते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर मेनहोल निर्माण के कार्य में लगे पालिका कर्मियों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। कार का चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट के अलीगढ़ रोड स्थित बंसल ब्यू कॉलोनी के निकट नगर पालिका द्वारा मेनहोल का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर को सफाई कर्मचारी राजू पुत्र रामजीलाल निवासी नगला तंदुला और रमेश पुत्र शिवचरण निवासी रघनियां सहित निर्माण विभाग के शंकर लाल पुत्र तुलाराम निवासी नाई का नगला व बेहरुद्दीन पुत्र रमजानी निवासी कैलाश नगर मेनहोल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन

इस बीच अलीगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार जायलो कार ने चारों नगर पालिका कर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य नगर पालिका कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। चारों घायलों को रेफर किया गया तो उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुुंचे। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed